{"_id":"6740e0733cb8b9e7950c73e4","slug":"three-unregistered-labs-and-seven-clinics-sealed-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-117872-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अपंजीकृत तीन लैब व सात क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अपंजीकृत तीन लैब व सात क्लीनिक सील
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन के आदेश पर एसीएमओ ने शुक्रवार को निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन अस्पतालों में अग्निशमन के मानक अधूरे मिले। उन्हें दिन में मानक पूरे करने की चेतावनी दी। वहीं बिना पंजीकरण चल रहे सात क्लीनिक व तीन पैथोलॉजी ताला लगाकर सील कर दिए।
जनपद झांसी के अस्पताल में आग लगने से हुई 15 बच्चों की मौत के बाद शासन से 20 बिंदुओं पर सभी अस्पतालों में अग्निशमन के मानक पूरे कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके चलते एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने शहर के तीन निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। उनमें क्रॉस वेंटिलेशन, वैकल्पिक निकास न होने के साथ अग्निशमन के मानक भी अधूरे मिले। एसीएमओ ने 10 दिन में सभी मानक पूरे करने की चेतावनी दी है।
एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि जांच के दौरान जसमई में शिवरतन पॉली क्लीनिक बिना पंजीकरण के चलते मिलने पर सील किया गया। शमसाबाद में जनता पैथोलॉजी, अवनी पैथोलॉजी व नवजीवन पैथोलॉजी अवैध रूप से चलता मिला। उन्हें सील कर दिया गया। पूर्व में भी इन्हें चेतावनी दी गई थी। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। शमसाबाद कस्बे में ही अवनी मेडिकल एंड क्लीनिक, संजय राजपूत व पंकज कनौजिया के क्लीनिक व रोशनाबाद में श्यामजी मेडिकल स्टोर पर बिना पंजीकरण स्वास्थ्य सेवाएं अवैध रूप से चलती पाई गईं। पांच संचालकों को तत्काल नोटिस जारी किया गया, जबकि दो को शनिवार को नोटिस जारी किया जाएगा।