फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Coronavirus in UP: Three soldiers including diwan are corona positive

Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में दीवान समेत तीन सिपाही कोरोना पॉजिटिव

Sat, 27 Jun 2020 05:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in UP: Three soldiers including diwan are corona positive
 फर्रुखाबाद में कोरोना के पांच और मरीज मिले - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते शुक्रवार की देर रात आई जांच रिपोर्ट में दीवान सहित तीन सिपाही पॉजिटिव पाए गए। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। तीनों आरक्षियों को एल-1 अस्पताल में डा. अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के हेड मोहर्रिर ओमप्रकाश शर्मा की बीमारी के चलते 22 जून को मौत हो गई। 23 जून को आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे कोतवाली सील कर दी गई। 24 जून को 64 पुलिस कर्मियों की सैंपलिंग कराई गई। शुक्रवार की रात पहले 50 सिपाहियों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन


इसके बाद आई जांच रिपोर्ट में घुमना चौकी का दीवान, एक सिपाही व आवास विकास चौकी का एक सिपाही के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। दीवान परिवार के साथ पुलिस लाइन स्थित आवास में रहता है। उन्हें पिछले पांच-छह दिन से बुखार भी आ रहा था जबकि, सिपाही घुमना चौकी में ही अन्य पुलिस कर्मियों के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास चौकी का सिपाही कालोनी में स्थित आवास में अकेले रहता है। कोरोना संक्रमित मिले तीनों सिपाहियों को डा. अनार सिंह मेडिकल कालेज एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे फर्रुखाबाद जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 135 पहुंच गई। इनमें 77 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके, जबकि दीवान सहित 6 मरीज दम तोड़ चुके हैं। कुल 52 केस अभी एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed