फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three months after his wife took her own life, the husband also hanged himself.

Farrukhabad News: पत्नी के जान देने के तीन माह बाद पति ने भी फंदा लगाया

Fri, 25 Sep 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three months after his wife took her own life, the husband also hanged himself.
फोटो-18 विजय। फाइल फोटो
मोहम्मदाबाद। पत्नी के आत्महत्या करने के तीन माह बाद गांव नगला शीशम निवासी पति विजय कुमार (34) ने भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसका शव बृहस्पतिवार दोपहर घेर(जानवर बांधने का स्थान) में बकैना के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। पत्नी की आत्महत्या करने के बाद से युवक परेशान रहता था।
विज्ञापन

विजय के पिता सहवीर सिंह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाजार से घर लौटे। घेर में पेड़ पर बेटे को लटका देख चीख पड़े और उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मदनपुर चौकी प्रभारी एसके गोयल पहुंचे और छानबीन की। पिता सहवीर सिंह ने बताया कि विजय पेटीएम का बॉक्स लगाने का काम करता था। वह तीन भाइयों में मंझला था। उसकी शादी जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी शिल्पी से हुई थी। करीब तीन माह पहले शिल्पी ने मायके में फंदा लगाकर जान दे दी थी। विजय के एक पुत्र और एक पुत्री है। बताया कि विजय की मां मुन्नी देवी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से श्वांस नली अवरुद्ध होने से मौत होने की पुष्टि की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से युवक परेशान रहता था। इसके चलते ही उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed