{"_id":"ef1cd97c272c833dcbed52699cb47051","slug":"three-killed-in-road-accidents-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, चार जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 16 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो
विज्ञापन
गई ेजबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक को लोहिया अस्पताल में भर्ती
कराया गया। कुछ समय बाद परिजन उसे यहां से निजी अस्पताल ले गए।
थाना क्षेत्र के गांव कनकौली निवासी कौशल किशोर की बहन जिला एटा में ब्याही है।
कौशल किशोर अपने गांव के ही अजेंद्र प्रताप सिंह, जावेश प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह और कार मालिक अर्जुन सिंह (27) पुत्र नत्थू सिंह के साथ सोमवार को वहां जा रहे थे। सोमवार की रात एटा जिले के कस्बा जैथरा क्षेत्र में कार की ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में अर्जुन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी मौके पर जा पहुंचे।
रात करीब 12 बजे कौशल किशोर को परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। अर्जुन की मौत की खबर पर परिजनाें में कोहराम मच गया।
उधर, थाना राजेपुर के गांव नगला केवल निवासी सुनील सिंह साइकिल से शहर में काम करने के बाद सोमवार की रात घर लौट रहे थे। गांव के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट आंखों में पड़ने से साइकिल बेकाबू हो गई। इससे वह गड्ढे में जा गिरे। इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, गांव चौसपुर निवासी मछली व्यापारी रंगीलेलाल सक्सेना (35) मंगलवार को रामबिहारी उर्फ बिहारीलाल जाटव (40) के साथ दोपहर बाद 4 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बघार नाला के पास इनकी तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।
हादसे में यह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची समाजवादी एंबुलेंस इनको लोहिया अस्पताल में लेकर आई। यहां डाक्टर ने रंगीलेलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामबिहारी की उपचार के दौरान मौत हो गई।
घटना की जानकारी होने पर रामबिहारीलाल की पत्नी सवित्री देवी, मां सुशीला देवी समेत परिवार के लोग अस्पताल जा पहुंचे। रंगीलेलाल का बेटा अरविंद कुमार भी आ गया। रंगीलेलाल मूलत: थाना कंपिल के गांव गढ़िया का मूल निवासी था।