{"_id":"5f1f0c668ebc3e63c232a9b5","slug":"three-including-two-youths-died-in-road-accidents-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp573615729","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों समेत तीन की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। जिले में हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों और एक वृद्धा की मौत हो गई। युवक बहन के यहां से सावनी देकर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवकों के शव लोहिया अस्पताल की मोर्चरी और महिला का शव कमालगंज सीएचसी पर रखा गया है। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गंगापार स्थित गांव सवासी निवासी संतराम यादव (28) पुत्र गंगाराम मोहल्ले के ही वकील कुशवाह (30) पुत्र शिव सिंह के साथ अपनी बहन की ससुराल मोहम्मदाबाद थाने के गांव पंचमनगला बाइक से गए थे। दोनों देर शाम वापस घर जा रहे थे, राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव पट्टी दारापुर मड़ैया के पास बोलेरो ने दोनों को कुचलते हुए निकल गई। दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। बाइक वकील चला रहे थे। वह हेलमेट लगाए थे।
संतराम के भाई हंसराम ने बताया कि वकील के दो बेटियां पल्लवी और दीपा हैं। दोनों ही युवक खेती करते थे। उधर जहानगंज थाना क्षेत्र के बहोरिक पुर निवासी रामकली(65) बसंत लाल अपने घर के बाहर खड़ी थीं। उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी कमालगंज पहुंचाया गया। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को पीटा, पैर टूटा
बढ़पुर के किसान नगला निवासी हिमांशु बाथम (20) पुत्र राकेश बाथम रात साढ़े नौ बजे बिजली न होने से घर के बाहर बैठे थे। उसी समय कुछ पुलिस कर्मी निकले, तो उन्होंने दौड़ाकर पीट दिया। इससे हिमांशु के पैर में फैक्चर हो गया। उसे मां सविता ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।