फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three including Pradhan injured in vehicle collision

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से प्रधान सहित तीन घायल

Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three including Pradhan injured in vehicle collision
कमालगंज। फर्रुखाबाद से घर वापस जा रहे बाइक सवार प्रधान व उसके साथी के किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस को प्रधान व उसके साथी के अलावा एक अज्ञात युवक भी घायल अवस्था में पड़ा मिला। लोहिया अस्पताल से साथी युवक व अज्ञात को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भटपुरा ग्राम पंचायत के मजरा गांधी नगर निवासी ग्राम प्रधान अशफाक अली (25) सोमवार रात करीब दस बजे अपने साथी शहंशाह (28) के साथ फर्रुखाबाद से घर वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में याकूतगंज के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रधान अशफाक व शहंशाह घायल हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी अनिल कुमार पहुंचे। उन्हें प्रधान, उसके साथी के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति भी घायल अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालात गंभीर होने पर अज्ञात युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल शहंशाह कानपुर स्थित अस्पताल में भर्ती है। प्रधान प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। प्रधान अशफाक ने बताया कि वह फर्रुखाबाद स्थित जरदोजी कारखाने से वापस आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed