{"_id":"58cad0724f1c1b741132cf06","slug":"three-houses-burnt-by-fire-two-goats-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन घर जले, दो बकरियां मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन घर जले, दो बकरियां मरीं
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
फरीदपुर मंगलीपुर में आग के बाद जला पड़ा सामान।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर मंगलीपुर में गुरुवार को चूल्हे की चिंगारी से तीन घर जल गए। इस अग्निकांड में एक ग्रामीण की दो बकरियां जलकर मर गईं। इसके साथ ही नगदी, जेवर और लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
सुबह 11 बजे कुंवरपाल की पत्नी पुष्पा देवी चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर पर जा गिरी, जिससे छप्पर में आग लग गई। हवा चलने के कारण चंद मिनटों में ही आग ने पड़ोसी सर्वेश कुमार और फूल सिंह के छप्परों को भी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने फायरब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाना शुरू कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे फायरब्रिगेड और थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। पीड़ित कुंवरपाल ने बताया कि आग से उसकी दो बकरियां जिंदा जल गईं।
विज्ञापन
20 हजार की नगदी और सोने-चांदी के जेवर के अलावा घरेलू सामान जल गया। वहीं सर्वेश कुमार और फूल सिंह के यहां भी हजारों रुपये कीमत का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर लेखपाल कप्तान सिंह और जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्र मौके पर पहुंचे।
लेखपाल मौका मुआयना कर क्षति का आंकलन करने के बाद लौट गए। जिला पंचायत सदस्य ने पीड़ितों का आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है।