फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three dead from Corona, 68 new infected

कोरोना पॉजिटिव तीन की मौत, 36 नए संक्रमित

Mon, 21 Sep 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Three dead from Corona, 68 new infected
कोरोना से तीन की मौत, 68 नए संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 68 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें सीडीओ का भतीजा, आवास के कर्मचारी के अलावा सेंट्रल जेल के कैदी, बंदी रक्षक भी शामिल हैं। वहीं वृद्धा सहित तीन संक्रमितों की मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 37 हो गई है। अब तक जिले में कुल 2122 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1590 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 475 केस एक्टिव हैं।
आफीसर्स कालोनी में संक्रमण का सिलसिला टूट ही नहीं रहा है। यहां निवास करने वाले डीडीओ, पीडी, डीपीओ पहले ही कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट भी चपेट में आ चुके हैं। अब सीडीओ का 16 वर्षीय भतीजे के साथ आवास के चार कर्मचारी भी संक्रमित हो गए हैं। वहीं सेंट्रल जेल में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें कैदी व बंदीरक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के मोहल्ला बंगशपुरा निवासी महिला, लोको रोड निवासी महिला व बालिका, शीशमबाग निवासी युवक, सेनापति निवासी वृद्ध व युवती, बीबीगंज निवासी महिला, मछली टोला निवासी वृृद्ध, कमालगंज के गांव कंधरापुर निवासी वृद्ध, शास्त्रीनगर निवासी युवक, मोहम्मदाबाद के गांव करथिया निवासी वृद्ध व महिला कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा देर शाम आई रिपोर्ट में 22 और लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी युवक (39) को गुर्दे की बीमारी होने से सैफई में भर्ती कराया गया था। वहां हुई जांच में वह संक्रमित निकला। इलाज के दौरान रविवार शाम मौत हो गई। जसमई दरवाजा निवासी वृद्धा(60) की आंत में इंफेक्शन था। उसका कानपुर के हैलेट अस्पताल में इलाज चल रहा था।

वह भी कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इलाज के दौरान उसकी रविवार को मौत हो गई। वहीं शमशेरनगर निवासी 45 वर्षीय चालक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे 19 सितंबर सैफई ले गए। रविवार को आई रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सोमवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed