फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three days before the rise of Discourses bodies found along cana

तीन दिन पहले सत्संग गई वृद्धा का नहर किनारे मिला शव

Fri, 14 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Fri, 14 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three days before the rise of Discourses bodies found along cana
नबावगंज में मृतका मुन्नी देवी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले मैनपुरी के गांव शरीफपुरा में सत्संग सुनने गई वृद्ध महिला का शव शुक्रवार को एटा जिले के रजपुरा गांव के पास नहर किनारे मिला। इसकी जानकारी पर प्रधान पति गांव के अन्य लोगों के साथ शव लेकर घर आए। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



गांव दुनाया निवासी शिव सिंह उर्फ मुखिया की पत्नी मुन्नीदेवी (60) 11 अक्तूबर को गांव की महिलाओं व अन्य लोगों के साथ मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुरा में प्रेमपुरा धाम आश्रम में सत्संग सुनने गई थी। वहां गांव की महिलाओं से वह बिछड़ गई।
विज्ञापन


महिलाएं घर लौट आई और उसके परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग मुन्नी देवी की खोज में लग गए लेकिन उसका कोई  पता नहीं चला। शुक्रवार को शरीफपुरा गांव की सीमा से सटे एटा जिले के गांव रजपुरा थाना डुबरी में नहर किनारे महिला का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव मिलने की जानकारी मिलने पर दुनाया गांव के प्रधान पति राजेन्द्र सिंह गांव के अन्य लोगों के साथ गए। शव परिवार की मुन्नी देवी का होने के कारण वह शव लेेकर गांव आए। शव आते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।


प्रधान पति राजेन्द्र सिंह ने बताया कि रजपुरा गांव के लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि रात के अंधेरे में महिला को नहर किराने घूमता देखा गया था। इसके बाद वह नहीं दिखाई दी। शुक्रवार की सुबह उसका शव नहर किनारे पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed