{"_id":"608c39498ebc3e8d36640489","slug":"three-day-lockdown-buyers-gathered-in-the-market-farrukhabad-news-knp6261377183","type":"story","status":"publish","title_hn":"82 घंटे का कोरोना कर्फ्यू, बाजार में उमड़े खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
82 घंटे का कोरोना कर्फ्यू, बाजार में उमड़े खरीदार
विज्ञापन
तीन दिन का लॉकडाउन, बाजार में उमड़े खरीदार
फर्रुखाबाद। तीन दिन (82 घंटे) का लॉकडाउन घोषित होने से शुक्रवार को लोग दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदने के लिए बाजार में उमड़ पड़े। लोग दूध, राशन का सामान और पान मसाला आदि की खरीदारी करते रहे। पुलिस ने शाम होते ही दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया।
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने सप्ताहांत लॉकडाउन का समय बढ़ा दिया है। अब शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक सभी बाजार बंद रहेंगे। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चलेंगी। कुटीर और लघु उद्योगों को भी चलाने की अनुमति रहेगी।
82 घंटे की इस बंदी के दौरान घरेलू वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोग सुबह से ही बाजार पहुंच गए। लोगों ने सबसे ज्यादा राशन सामग्री की खरीदारी की। इसके अलावा लोग पान मसाला, सिगरेट आदि का स्टॉक भी करते दिखे।
विज्ञापन
शहर के लिंजीगंज, घुमना बाजार के अलावा सब्जी मंडी में भी खासी भीड़ रही। शाम साढ़े सात बजे से ही सड़कों पर पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए दौड़ने लगीं। दुकानदार सामान समेटने लगे। साढ़े आठ बजे तक सभी दुकानें बंद हो गईं। बाजार में सन्नाटा पसर गया। रोडवेज बस स्टैंड पर भी यात्रियों की संख्या काफी कम दिखाई दी।
शराब दुकानों पर भी रही भीड़
शहर की सभी देशी और विदेशी शराब की दुकानों पर भी खासी भीड़ दिखाई दी। लोग कई-कई दिन के लिए शराब खरीद कर ले जाते दिखे। कुछ स्थानों पर नौ बजे के बाद तक शराब की बिक्री होती रही।