{"_id":"6463d967bc6d36ae9f048534","slug":"three-challaned-for-breach-of-peace-in-fight-with-hotel-operator-farrukhabad-news-c-12-1-237636-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: होटल संचालक से मारपीट में तीन का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: होटल संचालक से मारपीट में तीन का शांतिभंग में चालान
Wed, 17 May 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 17 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। होटल में ठंडा पानी न देने पर युवक ने संचालक से मारपीट कर दी। आरोपियों में होटल में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
कस्बा में रामलीला मैदान के निकट स्थित सावित्री भोजनालय में सोमवार शाम मोहल्ला आजाद नगर निवासी एक दिव्यांग युवक खाना खाने के लिए पहुंचा। युवक ने होटल संचालक राजेश चौरसिया से ठंडा पानी मांगा। उन्होंने 20 रुपये की बोतल खरीदने की बात कह दी। इस बात पर दिव्यांग युवक गाली-गलौज करने लगा। संचालक ने युवक से खाना के लिए मना किया तो उसने अपने साथियों को फोन कर दिया। करीब आधा दर्जन युवकों ने होटल में पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने संचालक राजेश उनके पुत्र दीपक, हर्षित के साथ मारपीट की। सूचना पर दरोगा अय्यूब खान मौके पर पहुंचे तो उन्हें देख कुछ युवक रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने मंजीत यादव, प्रशांत यादव व प्रदीप यादव को पकड़ लिया। मंगलवार दोपहर पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।