फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three and a half crores found, connectivity routes of eight villages will be completed

3.50 करोड़ से पूरे होंगे अधूरे पाड़े आठ गांवों के संपर्क मार्ग

Sat, 19 Sep 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three and a half crores found, connectivity routes of eight villages will be completed
फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर गुरुद्वारे के पास उखड़ी सड़क पर होती पैचिंग। - फोटो : FARRUKHABAD
साढ़े तीन करोड़ मिले, पूरे होंगे आठ गांवों के संपर्क मार्ग
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने वर्ष 2019 में स्वीकृत आठ गांवों के अधूरे संपर्क मार्गों को पूरा करने के लिए 3.51 करोड़ का बजट आवंटित कर दिया है। इन सभी मार्गों पर शीघ्र ही काम शुरू होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय व निर्माण खंड को पैचवर्क के लिए 46.82 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे मार्गों पर पैचवर्क का काम शुरू कर दिया गया है।
वर्ष 2018-2019 में गांवों को जोड़ने वाले मार्ग रजीपुर-उधरनपुर मार्ग से सरैया संपर्क मार्ग, भरतपुर से होते हुए नगला हरी संपर्क मार्ग, नगला बाग रठौरा से होते हुए सिकंदरपुर संपर्क मार्ग, फर्रुखाबाद-इटावा-भिंड मार्ग से गांव नदंसा से नगला सुरजन संपर्क मार्ग के नवनिर्माण का कार्य, नगला पीरजात से संपर्क मार्ग, गुलरिया नगला मजरा मदनपुर तक संपर्क मार्ग, हरकमपुर से नगला रनिया संपर्क मार्ग, कुं दनगनेशपुर से गांव कंतला मार्ग, रुनी चुरसई होते हुए बिरिया नगला एवं कछियन नगला संपर्क मार्ग, चितारपुर कपूरापुर मार्ग से चाचूपुर मार्ग के निर्माण को स्वीकृति दी गई थी।
विज्ञापन

इनमें से आठ के निर्माण के लिए साठ प्रतिशत बजट पहले ही आवंटित कर काम शुरू करा दिया गया था। दोबारा बजट न मिलने से यह मार्ग अधूरे पड़े थे।
शासन ने इन आठ मार्गों के लिए बाकी का चालीस प्रतिशत बजट तीन करोड़ 50 लाख 95 हजार रुपये आवंटित कर दिया है। प्रांतीय खंड को पैचवर्क के लिए 22 लाख 94 हजार व निर्माण खंड को 23 लाख 88 हजार रुपये भी शासन ने आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार ने बताया कि नेवार्ड से वर्ष 2018-2019 में मंजूर हो चुके आठ अधूरे मार्गों को पूरा कराने के लिए बजट भेजा गया है। उन मार्गों पर शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। इसके अलावा पैच वर्क कराने के लिए दोनों खंडों को 46.82 लाख का बजट भी भेजा गया है। जहां भी मार्गों पर गड्ढे हैं उन्हें भरवाने का काम भी चालू कर दिया गया है। शहर के फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर भी पैचवर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed