{"_id":"64739f5b0b4da9615905ab77","slug":"threatened-to-kill-married-woman-for-not-giving-car-and-chain-farrukhabad-news-c-12-1-257603-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार व चेन न देने पर विवाहिता को मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार व चेन न देने पर विवाहिता को मारने की धमकी
Mon, 29 May 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 29 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज में कार व चेन की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की कनपटी पर बंदूक रखकर हत्या कर चंबल में फेंकने की धमकी दी। पीड़िता ने पति समेत चार नामजद व दो अज्ञात दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी सोनम ने एसपी के आदेश पर इटावा के थाना बढ़पुरा उदी मोड़ चौराहा प्रिंस कालोनी चकरनगर निवासी पति रोहित भदौरिया, ससुर तेजेंद्र भदौरिया, सास पुष्पा, देवर ध्रुव व दो अज्ञात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि पिता ने 19 अप्रैल 2019 को दान-दहेज देकर विवाह किया था। ससुरालीजन एक कार और तीन तोला सोने की चेन की मांग करके प्रताड़ित करने लगे। दो फरवरी 2023 की शाम पीटा और देवर ध्रुव ने लाइसेंसी बंदूक कनपटी पर रखकर मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव चंबल में फेंकने की धमकी दी।
सूचना पर भाइयों ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। उनकी भी पिटाई कर दी गई। ससुरालियों ने जेवरात छीन लिए और पहने कपड़ों में ही भाइयों के साथ घर से निकाल दिया। छह अप्रैल को आरोपी मायके आए और अकेला पाकर घर में घुसकर गाली-गलौज की। रोकने पर मां सरला देवी को भी पीट दिया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।