फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Those who wore the helmet flower

हेलमेट लगाने वालों को दिए फूल

Tue, 08 Dec 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 08 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Those who wore the helmet flower

फर्रुखाबाद। अमर उजाला के हेलमेट लगाओ अभियान के साथ व्यापारी जुड़ गए हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा इकाई के नेताओं ने फतेहगढ़ में जागरूकता अभियान चलाया।

विज्ञापन


युवा नेताओं ने हेलमेट  लगाने वालों को फूल भेंट किए। हेलमेट न लगाने वालों इससे होने वाले नुकसान बताए गए। नगर उपाध्यक्ष पंकज प्रकाश की अगुवाई में सुखदेव, निशीत सक्सेना, सुबोध शर्मा, अमित प्रकाश, नरेंद्र कनौजिया ने फतेहगढ़ में हेलमेट लगाए बाइक सवारों को फूल देकर सराहना की। हेलमेट न लगाने वालों को नसीहत दी गई। युवा नेताओं ने इन्हें हेलमेट लगाने के फायदे और नुकसान बताए।
विज्ञापन


‘एक कतरा’ भी मुहिम के साथ
युवा व्यापारी नेताओं की तरह एक कतरा संस्था भी हेलमेट लगाओे अभियान से जुड़ेगी। संस्था सदस्य हेलमेट लगाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। संस्था के शशांक यादव, क्रांति के यादव, रजत यादव, सनी यादव, जितेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, निर्देश कुमार पाल, शुभम सिंह, आकाश सिंह, अंकित पांडेय ने बताया कि वह बुधवार से हेलमेट लगाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट न पहनने पर 215 का चालान
फर्रुखाबाद। हेलमेट पहनाने के लिए पुलिस भी जुटी है। बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर पुलिस अब तक 215 का चालान कर चुकी है। सीओ सिटी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चालकों को हेलमेट के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

सिटी सर्किल में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस एक महीने में 215 लोगों का हेलमेट न पहनने पर चालान कर चुकी है। अमर उजाला के हेलमेट पहनो अभियान पर पुलिस संजीदा है। बाइक चालकों को हेलमेट पहन कर बाइक चलाने की नसीहत दी जा रही है। अभी तक हेलमेट न पहनने पर पुलिस चालान काट देती थी। अब पुलिस बाइक चालकों को हेलमेट पहन कर बाइक चलाने की हिदायत भी दे रही है।


यातायात प्रभारी आशीष पांडेय ने बताया कि चुनाव को लेकर चेकिंग अभियान धीमा है। चुनाव के बाद इस अभियान को सख्ती से चलाया जाएगा। उधर, सीओ सिटी योगेश कुमार ने बताया कि चुनाव समाप्त होने के बाद हेलमेट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह अभियान काफी अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed