{"_id":"571d0a144f1c1b967f8b53b9","slug":"this-left-power-solar-lights-installed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोड़ी बिजली की आस, लगाईं सोलर लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोड़ी बिजली की आस, लगाईं सोलर लाइटें
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
बिना तार के खड़े पोल को दिखाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक क्षेत्र के गांव बेला सरायगजा में 15 साल पहले विद्युतीकरण के लिए लगाए गए पोलों पर अधिकारी तार बिछाना भूल गए। कई बार की फरियादों के बाद भी बिजली विभाग ने कार्रवाई नहीं की। अब लोगों ने गांव में बिजली की आस ही छोड़ दी। यह घरों में उजियारा करने के लिए सोलर लाइट लगाने लगे हैं।
विज्ञापन
बेला सराय में 15 साल पहले बिजली पहुंचाने का काम शुरू हुआ। बिजली के पोल लगाने के बाद विभागीय अधिकारी पोलों पर तार लगाना भूल गए। गांव से 50 मीटर दूर तक सरकारी ट्यूबवेल व पास के प्राइमरी स्कूल तक बिजली की लाइन बिछाई गई। गांव में लगे पोलों पर आज तक तार नहीं बिछे।
विज्ञापन
इसको लेकर गांव के लोगों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों, डीएम और राजनेताओं से गुहार लगाई। किसी के न सुनने पर गांव के लोगों ने बिजली आने की आस छोड़ दी। अब गांव के लोगों ने सोलर लाइटों को लगवाने का काम शुरू कर दिया है। गांव के 14-15 लोगों ने सोलर लाइटें लगवा ली हैं।
विज्ञापन
बाकी लोग केरोसिन के दिया जलाकर उजियारा करते हैं। गांव के गौरव मिश्र, मनोज मिश्र, संजीव कुमार, पंकज कुमार, रोहित मिश्र, उमेश चंद्र का कहना है कि गांव में विद्युतीकरण के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई। कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब उम्मीदें खत्म हो गई हैं।