फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves went on a rampage in two villages, stealing from 8 houses, including those of two home guards.

Farrukhabad News: दो गांवों में चोरों का तांडव, दो होमगार्ड सहित 8 घरों से चोरी

Tue, 23 Dec 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Thieves went on a rampage in two villages, stealing from 8 houses, including those of two home guards.
शमसाबाद। एक गांव में तीन और दूसरे गांव के पांच मकानों को एक ही रात में चोरों ने निशाना बनाया। दो होमगार्ड सहित आठ घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। एक साथ इतने घरों के ताले टूटने के बाद भी पुलिस की नींद नहीं टूटी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के फैजबाग में चोरों ने तीन बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। गांव के होमगार्ड दिनेश चंद की ड्यूटी फतेहगढ़ में लगी है। होमगार्ड के बंद घर में रात में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर पीतल के बर्तन, एक नाक का फूल, एक जोड़ी पायल व सोने के बाले चोरी कर ले गए। होमगार्ड की पत्नी सोनी बच्चों के दूसरे मकान में सो रही थीं। परिजनों ने बताया कि करीब 70 हजार का सामान चोरी हुआ है। इसी गांव के होमगार्ड दुर्विजय सिंह फर्रुखाबाद में ड्यूटी करते हैं। उनके दूसरे मकान का ताला तोड़कर बर्तन चोरी कर लिए गए। इसमें करीब 8000 रुपये का नुकसान बताया गया। गांव के ही संजू के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। संजू व उनके परिजन कमरे में सो रहे थे जबकि चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर सामान पार कर दिया। करीब 5000 रुपये का नुकसान बताया गया। सुबह ताला टूटा देख परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र के गांव कुइयां संत कुइया में पांच बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाया। रामपाल बाथम, असलम, ताज मोहम्मद, अफसर अली व अज्जू मोहम्मद दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। इससे उनके घर बंद पड़े थे। रात में चोरों ने पांचों घरों के ताले तोड़कर सामान व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा समान चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने सुबह घरों के ताले टूटे देखकर भवन स्वामियों को सूचना दी। फिलहाल चोरी हुए नुकसान की जानकारी गृहस्वामियों के आने पर ही हो सकेगी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। फिलहाल किसी ने भी अभी तक चोरी की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed