फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves raid five houses, take away jewels and cash

पांच घरों में घुसे चोर लाखों के जेवरात व नकदी लेकर हुए चंपत

Tue, 22 Oct 2019 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Thieves raid five houses, take away jewels and cash
चोरी के बाद राजकुमार के घर में बैठी महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
गांव ललौर के पांच घरों में घुसे चोर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चुराकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस छानबीन करके चली गई। इलाके में हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव ललौर निवासी अंकित कुमार सोमवार रात दूसरे मकान में सो रहे थे। उनके मकान का ताला तोड़कर चोर 18 हजार रुपये व जेवरात चुरा ले गए। चोरों ने पड़ोसी सुरेंद्र के मकान का ताला तोड़ा और यहां से भी जेवर व नगदी चुरा ले गए। पास में ही राजकुमार का मकान है।
विज्ञापन

वह दिल्ली में परिवार समेत रह रहे हैं। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरों के ताले तोड़कर तीन बक्सों को बाहर ले आए। बक्सों में रखे जेवर, सामान व नगदी चुरा ले गए। गांव की रहने वाली उर्मिला पत्नी मेवाराम अपनी बेटी शारदा देवी के घर फर्रुखाबाद आई हुई थीं। चोरों ने उनके कमरे का ताला तोड़ दिया और यहां से भी सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ही ऋषि पाल दूसरे मकान में सो रहे थे। एक मकान में ताला पड़ा था। चोर उस मकान के ताले तोड़ कर देसी घी के पांच पीपे उठा ले गए। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को चोरी की जानकारी हुई।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों का पुलिस के प्रति आक्रोश है। इंस्पेक्टर जेएल सोनकर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शीघ्र ही चोरी का माल बरामद कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

महिला से मारपीट में पिता-पुत्र पर मुकदमा
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के गांव खैराद निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी नन्हीं देवी शाम करीब तीन बजे कंडे पाथ रही थीं। इसी समय प्रमोद के भाई विनोद और भतीजे शिवम ने गालीगलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर नन्हीं देवी को घायल कर दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed