फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves in the procession out in city

श्ाहर में चोरों की निकली बारात

Thu, 29 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 29 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Thieves in the procession out in city

बुधवार की रात चोरों की बारात घूमी। चोरों ने एक-दो

विज्ञापन
नहीं सात स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सातनपुर मंडी की तीन आढ़तों के ताले तोड़ जहां चोर लाखों रुपये उड़ा ले गए, वहीं कोतवाली के निकट गुटखा की दुकान का शटर उचकाकर हजारों का माल ले गए।

इसके अलावा फतेहगढ़ के जिला अस्पताल रोड पर रखे तीन खोखों में भी चोरी की। चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। मंडी में हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में नाराजगी है।

आलू आढ़ती संघ के अध्यक्ष ने पुलिस से चोरी की वारदात के जल्द खुलासे की मांग की। साथ ही इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों की बैठक बुलाई है।

शहर कोतवाली के गांव नरायनपुर निवासी विमल किशोर कटियार की सातनपुर मंडी में आलू की आढ़त है। बुधवार की रात चोरों ने विमल किशोर कटियार की आढ़त के चैनल का ताला तोड़ दिया। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ने का प्रयास किया। ताला नहीं टूटा तो अलमारी ही उठा ले गए।

आढ़त से दूर ले जाकर मंडी में ही अलमारी का ताला तोड़ इसमें रखी नगदी उठा ले गए और अलमारी वहीं छोड़ गए। इसके बाद चोरों ने मदारवाड़ी निवासी अनूप राजपूत की आढ़त के ताले को तोड़े। चोर यहां से गोलक को उठा ले गए। मोहम्मदाबाद कस्बा निवासी गुड्डन गुप्ता की आढ़त को भी चोरों ने निशाना बनाया।

चोर यहां से भी गोलक उठा ले गए। कारोबारी विमल ने 1.9 लाख रुपये, गुड्डन ने 30 हजार और अनूप ने 25 हजार रुपये चोरी होने की जानकारी दी है। आढ़त में चोरी की घटनाओं से व्यापारी खफा हैं। आलू आढ़ती संघ के अध्यक्ष सतीशचंद्र वर्मा ने कहा कि एक ही रात में तीन आढ़तों से चोरी ने पुलिस की चौकसी की पोल खोल दी है। पुलिस जल्द चोरियाें का खुलासा कर नगदी बरामद करवाए।

सतीश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उन्हाेंने इसकी सूचना एसपी विजय यादव को भी दी है। कारोबारियाें का कहना था कि मंडी सचिव से कई बार दीवारों को सही कराने के साथ ही गश्त की मांग की जा चुकी है, किंतु अभी तक न तो दीवारों को सही कराया गया और न ही गश्त की व्यवस्था की गई।

मंडी में कई स्थानों पर बिजली ही नहीं है। चोरी की सूचना पर आईटीआई चौकी प्रभारी श्रीकृष्ण गुप्ता मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। विमल किशोर ने तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

उधर, शहर कोतवाली के मोहल्ला नितगंजा दक्षिण निवासी सुनील कनौजिया की कोतवाली के निकट सब्जी मंडी में गुटखा, सिगरेट की थोक दुकान है। बुधवार रात दुकान का शटर उचका कर चोर यहां से नगदी और सामान चुरा ले गए। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दुकानदारों का कहना था कि पहले भी यहां पर तीन दुकानों में चोरी की घटना हो चुकी है। अभी तक इनका खुलासा नहीं हुआ। एक अन्य मामले में शहर कोतवाली के मोहल्ला लकूला निवासी अजय कुमार की जिला अस्पताल रोड पर हेलमेट और चटाई का खोखा है।

बुधवार की रात चोर खोखा का ताला तोड़ कर नगदी और सामान उठा ले गए। पास में ही जहूर का पंचर का खोखा भी है। यहां से भी चोरों ने नगदी और सामान पार कर दिया।

एक अन्य खोखा में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एक ही रात शहर के सात स्थानों से हुई चोरी की वारदात से पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खुल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed