फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves entered the house by jumping over the wall and escaped with jewellery and cash

Farrukhabad News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, जेवर और नकदी लेकर फरार

Tue, 12 Aug 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house by jumping over the wall and escaped with jewellery and cash
फोटो-01,गांव सत्तार नगर में चोरी के बाद घर में खुली पड़ी अलमारी,संवाद
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव झब्बूपुर के मजरा सत्तार नगर में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना के वक्त गृह स्वामी परिजन के साथ ऊपर मंजिल पर सो रहे थे।
विज्ञापन

गांव सत्तार नगर निवासी वारिश अली पुत्र आशिक अली विदेशी नस्ल के कुत्तों और नर्सरी का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे।
विज्ञापन

जीने के दरवाजे से नीचे कमरे तक पहुंचे और वहां रखी सेफ अलमारी की चाबी पा कर अलमारी खोल दी। इसके बाद 70 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी अंगूठी, एक जोड़ी बाली और एक जोड़ी चांदी के तोड़े चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को कुत्तों के भौंकने की आवाजें सुनाई दीं, लेकिन चूंकि वे बाड़े में बंद थे, इसलिए बाहर नहीं आ सके। चोरी के बाद चोर मुख्य गेट खोलकर फरार हो गए।
सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वारिस नीचे आए तो खुले गेट को देखकर उन्हें शक हुआ। कमरे में जाकर उन्होंने सामान बिखरा पाया। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि मौके पर सिपाही भेजकर जांच कराई गई है।


बढ़ती वारदातों से दहशत में हैं ग्रामीण
ग्रामीणों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता और दहशत का माहौल है। रविवार रात नगर के मोहल्ला सदबाड़ा में भी संदिग्ध आवाज सुनकर लोग जाग उठे और शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई चोर पकड़ा नहीं जा सका। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण रातों को जागकर गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed