{"_id":"61915512ad37e37da325b3d9","slug":"thieves-caught-in-cctv-carrying-fodder-machine-farrukhabad-news-knp663993854","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा मशीन ले जाते सीसीटीवी में कैद हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा मशीन ले जाते सीसीटीवी में कैद हुए चोर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिवाली के दूसरे दिन ट्रैक्टर ट्राली से आए चोर एक लाख दस हजार कीमत की चारा मशीन चोरी करके ले गए। चोर घटना को अंजाम देते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। दो बार तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया रामचंद्र समाधि के पास के निवासी चंद्रभाल सिंह की कमला इंटरप्राइजेज के नाम से कृषि यंत्र की दुकान है। दिवाली पर दुकान पांच से सात नवंबर तक बंद थी। कर्मचारी अवकाश पर गए थे। दुकान के बाहर कृषि यंत्र रखे रहते हैं।
पांच नवंबर की रात को चोर ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए और दुकान के बाहर रखी एक लाख दस हजार की चारा काटने की मशीन चोरी करके ले गए। छह नंवबर को चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मौके पर जांच करना भी उचित नहीं समझा। चंद्रभाल ने खोजबीन कर चारा मशीन चोरी करके ले जाते हुए चोरों के सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर लिए। रविवार को उन्होंने फुटेज दिखाकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर भेज दिया।