{"_id":"61e1be807d974d571b1f16a0","slug":"there-was-panic-among-the-sp-leaders-due-to-the-entry-of-a-female-leader-farrukhabad-news-knp675348944","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला नेता के मैदान में आने से सपा नेताओं में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला नेता के मैदान में आने से सपा नेताओं में खलबली
विज्ञापन
कमालगंज। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कई दावेदार हैं, लेकिन सपा और प्रसपा में गठबंधन को लेकर मामला फंस गया है। दोनों दलों के आवेदक कई महीनों से तैयारियों में जुटे थे। पार्टी से टिकट पक्का समझ प्रसपा की एक महिला नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार भी शुरू कर दिया। इससे दूसरे दावेदारों व उनके समर्थकों में खलबली मच गई।
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर तीन बार विधायक बने एक नेता का पुत्र भी इस बार टिकट की लाइन में हैं। पार्टी से टिकट के आश्वासन पर उन्होंने बेटे को चुनाव में फतह दिलाने के लिए लेकर महीनों पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। आवेदक दिन-रात समर्थकों के साथ विधानसभा क्षेत्र के गांव की गलियों में लोगों से संपर्क करने में जुटे रहे।
उधर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से एक महिला नेता ने भी भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को लेकर आवेदन किया है। महिला नेता भी करीब दो वर्षों से लोगों के बीच जा रही हैं। सपा व प्रसपा का गंठबंधन होने के बीच भोजपुर सीट प्रसपा के खाते में जाने की चर्चा से फिलहाल सपा नेता व उनके समर्थकों में बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
सपा का टिकट किसे मिलेगा, यह तो समय बताएगा। फिलहाल टिकट पक्का समझ शुक्रवार को प्रसपा की दावेदर मैदान में उतर आईं। प्रसपा की महिला नेता अपने समर्थकों के साथ कमालगंज कस्बा में दुकानदारों से संपर्क करने में लग गईं। महिला नेता को प्रचार करता देख सपा नेता के समर्थकों में खलबली मच गई।