{"_id":"68f52fcec4e9bd5da302a479","slug":"there-was-mourning-in-the-homes-of-both-students-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-131628-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दोनों छात्रों के घरों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दोनों छात्रों के घरों में पसरा मातम
Mon, 20 Oct 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 33, गांव फतेहपुर परिउली में मृतक छात्रों के घर गमगीन बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : शहर के कुड़वार नाका तिराहे पर जाम में फंसे लोग।
कायमगंज। दिवाली पर जहां हर घर में रोशनी और उमंग है, वहीं मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर परिउली में मातम पसरा रहा।
शुक्रवार को चलती बाइक पर दैमार पटाखा चलाने के दौरान हुए विस्फोट में यहां के दो छात्रों की मौत हो गई थी। दोनों घरों में मायूसी है। हादसे में दो घायल छात्रों का इलाज चल रहा है।
गांव फतेहपुर परिउली निवासी ध्रुव दुबे (16) पुत्र नारायण दुबे, उसका साथी प्रयाग तिवारी (17) पुत्र आनंद तिवारी और देवांश (17) पुत्र राजेश यादव शुक्रवार को बाइक से कायमगंज गए थे। वहां से उन्होंने किसी दुकान से दैमार पटाखे खरीदे और सीपी तिराहे के पास लौटते समय चलती बाइक पर पटाखे चलाने लगे। तभी अचानक बाइक फिसल गई और पटाखों में विस्फोट हो गया।
हादसे में ध्रुव और प्रयाग की मौत हो गई, जबकि देवांश व उनका एक अन्य साथी घायल हो गया थे। रविवार को दिवाली के दिन दोनों घरों में दीपों की जगह आंसू बह रहे थे। पूरे गांव में शोक का माहौल था।
विज्ञापन
प्रयाग की मां प्रीति तिवारी, बहनें तपस्या और परी, वहीं ध्रुव की मां ममता दुबे और बहन भक्ति अपने इकलौते बेटे की याद में गमगीन हैं। रिश्तेदारों और ग्रामीणों का दोनों परिवारों के घरों पर सांत्वना देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा।