फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   There is no ultrasound in any hospital except Lohia

लोहिया को छोड़ किसी अस्पताल में नहीं होता अल्ट्रासाउंड

Mon, 05 Sep 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
There is no ultrasound in any hospital except Lohia
फर्रुखाबाद। सरकार का दावा है कि हर जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है, लेकिन हकीकत एकदम अलग है। लोहिया पुरुष अस्पताल को छोड़ आठ सीएचसी, सिविल अस्पताल लिंजीगंज के मरीज निजी जांच केंद्रों पर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल और कायमगंज सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की मशीनें लगी हैं। लोहिया अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के दो पद सृजित हैं, मगर एक की तैनात है। यहां रोजाना 25-30 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। दोपहर डेढ़ बजे तक जो मरीज पहुंचता है, उसका अल्ट्रासाउंड हो जाता है।
विज्ञापन

कायमगंज सीएचसी पर रेडियोलॉजिस्ट न होने से मशीन धूल फांक रही है। इसके अलावा सिविल अस्पताल लिंजीगंज, सीएचसी बरौन, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, शमसाबाद, राजेपुर, कंपिल सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं, पेट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों को निजी जांच केंद्र जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीने में 10 दिन कोर्ट में रहते हैं रेडियोलॉजिस्ट
लोहिया अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. योगेंद्र सिंह सुबह आठ से 11 बजे तक मेडिकोलीगल रिपोर्ट बनाते हैं। इसके बाद दो बजे तक अल्ट्रासाउंड करते हैं। महीने में 10 दिन कोर्ट में जाना होता है। इससे अगले दिन मरीजों की संख्या 40 तक पहुंच जाती है।
महिला अस्पताल में दो साल से अल्ट्रासाउंड बंद
लोहिया महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन लगी है। मगर दो साल पहले तैनात डॉक्टर की संविदा समाप्त होने के बाद किसी और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं की गई। तभी से मशीन रखी है। रोजाना आने वाली 50 से अधिक गर्भवती महिलाओं को निजी सेंटरों पर जाना पड़ता है।

--
‘रेडियोलॉजिस्ट के दो पद हैं, मगर शासन से एक ही तैनाती है। काम की अधिकता के चलते मरीजों को दिक्कत है। फिर भी अल्ट्रासाउंड के लिए कोई भी वेटिंग नहीं है। जो मरीज समय से पहुंचता है, उसका अल्ट्रासाउंड हो जाता है।’
-डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed