फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   There is a lot of faith in the weather, narrow roads and small ghats

Farrukhabad News: मौसम पर भारी आस्था, संकरे हुए रास्ते, छोटे पड़े घाट

Tue, 05 Aug 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
There is a lot of faith in the weather, narrow roads and small ghats
रात में गंगास्नान करते कांवड़िये।  - फोटो : रात में गंगास्नान करते कांवड़िये।
फर्रुखाबाद। सावन माह के अंतिम सोमवार पर पांचाल घाट पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। पूरी रात हुई बरसात के बाद भी कांवड़ियों की आस्था कम नहीं हुई। बम भोले का उद्घोष, गंगा में डुबकी और भीगते हुए अपने आराध्य का जलाभिषेक करने के लिए कंधे पर कांवड़ रखकर प्रस्थान। पूरी रात यह सिलसिला चलता रहा। गंगा पुल पर कांवड़ियों की बाइक पार्किंग के चलते हाईवे पर घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

सावन माह का चौथा व अंतिम सोमवार होने के चलते बड़ी संख्या में कांवडियों की टोलियां पांचालघाट पर पहुंची। देर शाम से शुरू हुई बरसात के बाद भी पूरे उत्साह के साथ कांवडियों ने क्षेत्र में डेरा डाल दिया। पक्के घाट की ओर कांवड़ियों ने रुख किया। पुल को पार्किंग बनाकर सड़क के दोनों ओर बाइकें खड़ी कर दीं। पुलिस के रोकने के बाद भी कांवड़िये नहीं माने। कांवड़ियों ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

कांवड़ में जल भरकर अपने गंतव्य को रवाना हुए। अंतिम सोमवार होने के चलते भीड़ से पुल पर रात भर जाम लगा रहा। जाम में फंसे वाहनों को 750 मीटर का पुल पार करने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। बम बोले के जयकारों के बीच कांवड़िये अपने गंतव्य को रवाना होते रहे। यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ियों ने पुल पर अपनी बाइकें खड़ी कर दीं थीं। जिससे जाम की स्थिति बनी। कांवड़ियों के जाते ही रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed