{"_id":"63236f6201327836ce05c09d","slug":"there-are-no-fire-extinguishing-arrangements-in-schools-colleges-farrukhabad-news-knp718312278","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल व कॉलेजों में नहीं अग्नि शमन की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल व कॉलेजों में नहीं अग्नि शमन की व्यवस्थाएं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्कूल व कॉलेजों में आग बुझाने की व्यवस्थाएं नहीं हैं। ऐसे में कभी भी हादसा होने पर हालात बिगड़ सके हैं। सीएफओ ने बीएसए व डीआईओएस को अग्नि शमन की व्यवस्था करने के लिए पत्र भेजा है।
सुप्रीम कोर्ट ने सभी स्कूलों व कॉलेजों में अग्निशमन की व्यवस्था के कड़े आदेश दिए थे, लेकिन जनपद के स्कूलों व कालेजों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है।
भौतिक निरीक्षण में कई स्कूलों में आग बुझाने के सिलिंडर तक नहीं मिले।
कुछ स्कूलों में कई वर्ष पुराने सिलिंडर लटके मिले। उनमें धूल जमीं थी। कुछ स्कूलों में भवन जर्जर व मानक के अनुरूप बने नहीं पाए गए।
दो मंजिला कॉलेज भवनों में आने व जानेेेे का सिर्फ एक ही जीना बना हुआ पाया गया। स्कूल व कॉलेज की मान्यता तभी दी जाती है, जब वहां पर अग्नि शमन के मानक पूरे होते हैं। कई निजी स्कूलों के भवन नक्शे के अनुरूप नहीं बने मिले।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने 526 प्राथमिक स्कूलों व परिषदीय विद्यालयों व 200 से अधिक इंटर कॉलेजों में अग्नि शमन की व्यवस्था कराने के के लिए बीएसए लालजी यादव व डीआईओएस डॉ. आर्दश त्रिपाठी को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि स्कूलों व कॉलेजों में अग्नि शमन की व्यवस्था नहीं होना चिंताजनक है।
अग्नि शमन विभाग में पहले ऑफ लाइन एनओसी जारी की जाती थी, लेकिन वर्ष 2018 से शासन ने ऑफ लाइन एनओसी जारी करने पर रोक लगा दी है।
ऑनलाइन एनओसी के लिए आवेदन कर्ता को नक्शा व मानक के अनुरूप अग्निशमन व्यवस्था के फोटो भी अपलोड करने होते हैं, लेकिन पिछले चार वर्ष से अग्नि शमन विभाग में किसी भी सरकारी व प्राइवेट स्कूल में एनओसी के लिए आवेदन तक नहीं किया गया है।