फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft of 10 lakh, including jewelry and cash, from Diwan's house.

Farrukhabad News: दीवान के घर से जेवर व रुपये समेत 10 लाख की चोरी

Mon, 29 Jun 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Theft of 10 lakh, including jewelry and cash, from Diwan's house.
फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली की पीआरवी में तैनात दीवान आलोक कुमार मैनपुरी जिले के थाना एलाऊ के गांव हविलिया निवासी हैं। उन्होंने अपना मकान मऊदरवाजा थाने के गांव अजमतपुर मार्ग पर बनवाया है। वह 17 जून को परिवार के साथ खाटू श्याम के दर्शन करने गए थे। शनिवार शाम घर लौटने पर मुख्य गेट के ताले टूटे मिले और घर में चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

दीवान आलोक कुमार ने बताया कि एक साल पहले ही मकान बनवाया है। घर लौटे तो मुख्य गेट, तीनों कमरे के ताले टूटे मिले। कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा था। उस पर जूतों के निशान बने हैं। बक्सों का सामान बिखरा पड़ा था। बेड को भी चोरों ने खंगाला। चोर मकान में रखे 35 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, चेन, नाक की दो बेसर, एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी पायलें, मंगल सूत्र, करधनी और पुत्रियों की तीन जोड़ी पायल समेत कुछ अन्य जेवरात के अलावा सभी कीमती कपड़े ले गए। इनकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक होगी।
विज्ञापन

मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। फाॅरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस को ताला काटने वाला एक कटर भी पड़ा मिला। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। रात 1:30 बजे के करीब तीन संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। तीनों युवक बाइक से बाईपास की ओर जाते दिखे। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि शीघ्र ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed