{"_id":"622b94f453b0020b66577ef3","slug":"theft-in-the-seed-shop-by-breaking-the-locks-farrukhabad-news-knp685130119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर बीज की दुकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताले तोड़कर बीज की दुकान से हजारों की चोरी
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में पिकेट तैनात रही और चोरों ने बीज की दुकान के ताले तोड़ दिए। चोर हजारों का माल ले गए हैं। सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
थानाक्षेत्र के गांव नगला निजाम निवासी नरेंद्र शाक्य की नेहरू कॉलेज के सामने बीज की दुकान है। दुकान के पास में ही पुलिस की पिकेट लगती है। गुरुवार रात चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और 1500 रुपये, तीन बोरी मक्का के बीज, दो लीटर कीटनाशक सहित अन्य सामान चोरी कर चले गए।
शुक्रवार सुबह दुकान का शटर आधा खुला देखकर आसपास के लोगों ने नरेंद्र को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। नरेंद्र शाक्य ने जांच करने आई पुलिस से रात में पिकेट लगे होनेेेे के बाद भी चोरी होने पर नाराजगी जाहिर की।