फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft in broad daylight in class IV employee's house

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के घर में दिनदहाड़े चोरी

Wed, 13 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Theft in broad daylight in class IV employee's house
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। विकास भवन में तैनात चतुर्थश्रेणी कर्मचारी कर्मचारी की पत्नी बुधवार दोपहर में घर में ताला लगाकर बच्चे को स्कूल लेने गई थीं। 20 मिनट में ही चोरों ने उनके घर से नगदी और जेवर साफ कर दिए। सूचना पर पुलिस, फारेंसिक टीम और डाग स्क्वायड ने जांच की। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज के तिर्वा रोड निवासी कृष्ण औतार फतेहगढ़ विकास भवन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह पत्नी रूबी व पुत्र अंश के साथ मोहल्ला शास्त्री नगर द्वितीय में मुकेश के मकान में किराए पर रहते हैं। बुधवार सुबह कृष्ण औतार ड्यूटी पर चले गए। दोपहर करीब पौने एक बजे रूबी घर में ताला लगाकर पुत्र अंश को रामलीला मैदान के पास स्थित स्कूल से लेने चली गईं।
विज्ञापन

इसी दौरान चोर छत पर चढ़े और जीने से उतरकर जीने से घर में घुस गए और बक्से से जेवर व नगदी समेट ले गए। करीब 20 मिनट बाद रूबी बेटे को लेकर लौटीं। चैनल का ताला खोला तो अंदर के दरवाजे खुले थे। कमरे में सामान चारपाई पर बिखरा था। उन्होंने फोन पर पति को चोरी की सूचना दी। कृष्ण औतार पत्नी व साथी के साथ थाने पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण औतार ने बताया कि चोर दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने की एक अंगूठी, मंगलसूत्र, झाले, तीस हजार रुपये व अन्य सामान ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह, दरोगा अमित शर्मा व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर के अंदर व छत पर जाकर छानबीन की। पुलिस को घर में चोर की चप्पलें मिली। चप्पलें सूंघकर डॉग स्क्वायड मकान के सामने खाली पड़े प्लाट से सुनीता सक्सेना के मकान तक गया। तीन अन्य रास्ते होने से वहां रुक गया। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महरूपुर राबी के तीन युवकों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

चैनल खोलते ही अंदर से भागा चोर
स्कूल से बेटे को लेकर लौटी रूबी ने घर का चैनल खोला तो एक युवक घर में बैठा था। वह रूबी को दे,कर बंदर भगाने की बात कहकर भाग निकला। रूबी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन खाली प्लाट से होकर निकल गया। वह अपनी चप्पल जीने पर छोड़ गया। रूबी ने बताया कि घर में युवक को बैठा देख वह डर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed