फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft from three shops including bullion

सराफा समेत तीन दुकानों से एक लाख का माल चोरी

Sun, 21 Mar 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Theft from three shops including bullion
हाथीपुर गांव में चोरों द्वारा दुकान का तोड़ा गया गेट। - फोटो : FARRUKHABAD
सराफा समेत तीन दुकानों से चोरी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर से सटे हाथीपुर गांव में चोरों ने सराफा समेत तीन दुकानों से जेवरात समेत एक लाख रुपये का माल, नगदी पार कर दी। चोर सराफ के यहां से 10 ग्राम सोने के जेवरात भी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की, मगर कुछ पता नहीं चला। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी है।
मोहल्ला सेनापति निवासी राजू वर्मा की मऊदरवाजा थाने के गांव हाथीपुर (हथियापुर) में सराफे की दुकान है। दुकान के पिछवाड़े एक लोहे का गेट लगा है। शनिवार रात चोरों ने गेट में लगी जाली तोड़ दी। चोर उसी से भीतर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखा सभी सामान चुरा लिया। सुबह दुकान स्वामी राजू वर्मा ने दुकान खोली, तो चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोर 500 ग्राम चांदी, 10 ग्राम सोना, 30 साड़ी व अन्य कपड़े चुरा ले गए। कुछ ही दूरी पर पूर्व प्रधान कबीर उर्फ गुड्डूू की गल्ला की आढ़त है। चोर शटर तोड़ कर अंदर रखी गोलक उठा ले गए। रविवार सुबह पहुंचने पर गुड्डू को जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि गोलक में 6000 की रेजगारी व 2500 रुपये नगद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं चोरों ने गांव के ही मंगल खां की आर्यन ट्रेडर्स की दुकान का भी ताला तोड़कर उसमें रखी गोलक पार कर दी। उसमें 5000 रुपये होने की बात बताई गई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी है। चोरी की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने मौका मुआयना किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चोरों का जल्द पता लगाया जाएगा।

हाथीपुर में पहले भी हो चुकी हैं चोरियां
कायमगंज मार्ग पर बसे हाथीपुर गांव में बीते महीने में भी एक अंग्रेजी शराब के ठेके और किराना की दुकान से लाखों रुपये के सामान की चोरी हुई थी। पुलिस अभी तक इन दोनों घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed