फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   theft by breaking the locks of the house

Farrukhabad News: मकान के ताले तोड़ की चोरी

Mon, 07 Oct 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
theft by breaking the locks of the house
शमसाबाद। बंद मकान के ताले तोड़कर चोर सामान चोरी करके ले गए। गृहस्वामी कई माह से परिवार सहित दिल्ली में रह रहा है। ग्रामीणों ने उसको चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर तराई निवासी कलेक्टर सिंह कई माह पहले मकान में ताला डालकर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने चले गए। परिवार के लोग भी उनके साथ दिल्ली में रहते हैं। शनिवार की रात को किसी समय चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर और अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे व बक्से का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। रविवार की सुबह पड़ोसी ग्रामीणों ने कलेक्टर के मकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

कलेक्टर व उसके परिजन दिल्ली से घर के लिए चल दिए हैं। उनके आने पर ही चोरी के सामान की जानकारी हो पाएगी। एसओ तरुण सिंह ने बताया कि इस बारे में किसी ने सूचना व तहरीर नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-17,
गिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तकीपुर निवासी केशव रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में गिट्टी लेकर बरेली-इटावा हाईवे से गांव सकवाई की ओर आ रहा था। हवाई पट्टी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। चालक केशव ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। वह नशे में था। उसको सीएचसी में भर्ती कराकर मेडिकल कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed