फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft by breaking the locks of a locked house, two attempts

Farrukhabad News: बंद घर के ताले तोड़कर चोरी, दो में प्रयास

Wed, 10 Jan 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the locks of a locked house, two attempts
कायमगंज। चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। दो घरों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। खटपट की आवाज सुनकर चोर भाग गए।
विज्ञापन


गांव प्रेमनगर निवासी राकेश चंद्र परिवार के साथ गुजरात में रहकर ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। उनके घर में ताला लगा रहता है। 15 दिन पहले राकेश यहां आए थे। बिजली का बिल जमा कर चले गए। सोमवार रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर कमरे और बक्से के ताले तोड़कर चोरी कर ली। वहीं पास के ही राजीव व उनके भाई श्यामवीर के घर चोरों ने ताले तोड़ने का प्रयास किया। खटपट की आवाज सुनकर लोग जाग गए। चोर चोरी करने में सफल नहीं हुए। घर के मेन गेट का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने राकेश को सूचना दी। राकेश की सूचना पर गांव चिलौली निवासी रिश्तेदार पूजा पहुंची। पूजा ने बताया एक चेन, कुंडल, पायल, बिछुआ, अंगूठी चोरी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप ने बताया चोरी होने की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed