{"_id":"638798c03b97da741f7d1c56","slug":"theft-by-breaking-into-the-police-station-farrukhabad-news-knp7310951199","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कोतवाली के पास दुकान में नकब लगाकर चार लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कोतवाली के पास दुकान में नकब लगाकर चार लाख की चोरी
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद में चोरी के बाद छानबीन करती पुलिस। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। कोतवाली से 40 मीटर दूरी पर मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर चोर चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
कुछ दिन पहले चोरों ने दुकान के पास ही एटीएम तोड़ने का प्रयास भी किया था। ऐसे में पुलिस की सक्रियता पर सवालियां निशान लग रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर नगर गड़ा निवासी संतोष कुमार मलिक की कोतवाली के पास मोबाइल की दुकान है।
मंगलवार रात को संतोष दुकान बंद कर घर चला गया था। इस दौरान पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर दुकान में घुस गए।
चोर दुकान से 30 मोबाइल, 13 कीपैड मोबाइल, 20 मेमोरी कार्ड, पांच ब्लू टूथ डिवाइस, पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए।
बुधवार को संतोष ने दुकान खोली तो सेंध लगी देखकर दंग रह गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन की तो सेंध महज 10 इंच पाई।
पुलिस का मानना है कि चारों ने किसी बच्चे को दुकान के अंदर घुसवाकर वारदात को अंजाम दिया है। संतोष ने बताया कि चार लाख के मोबाइल व अन्य सामान चोरी गया है।
मुख्य मार्ग पर हुई चोरी से इलाके के दुकानदारों में दहशत है। कुछ दिन पहले चोरों ने मोबाइल की दुकान के पास लगे एटीएम से चोरी करने का प्रयास भी किया था।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी की घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया।