{"_id":"5a91acc74f1c1bef7b8b9498","slug":"the-young-man-trapped-in-a-rotavator-caught-by-the-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत जोतते रोटावेटर में फंसे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत जोतते रोटावेटर में फंसे युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। गांव मुरैठी में खेत जुतते समय रोटावेटर पर पैर रखकर ट्रैक्टर पर चढ़ने के दौरान अचानक पैर फिसलने से युवक रोटावेटर के नीचे आ गया। इससे उसकी कट कर मौत हो गई। मिस्त्री को बुलाकर ट्रैक्टर से रोटावेटर अलग कर शव के टुकड़ों को निकाला गया। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
गांव मुरैठी निवासी प्रेम सिंह का पुत्र संजू (26) शनिवार की शाम करीब छह बजे किराये पर ट्रैक्टर लेकर खेत जुतवाने गया था। ट्रैक्टर में रोटावेटर (हल) लगाकर खेत जुतवाना शुरू किया। ट्रैक्टर के धीरे-धीरे चलने पर वह रोटावेटर पर पैर रखकर ट्रैक्टर पर बैैठने को चढ़ा, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर के नीचे चला गया। चालक ने उसको गिरता नहीं देखा। इस कारण वह ट्रैक्टर को चलाता रहा। रोटावेटर में फंसने से संजू का शरीर कई जगह से कटने उसकी मौत हो गई और शरीर के टुकड़े रोटावेटर में फंस गए। खेत में खून देखकर चालक ने ट्रैक्टर को रोका और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन खेत पर पहुंचे और युवक को रोटावेटर मेें फंसा देखकर मिस्त्री को बुलवाकर ट्रैक्टर से रोटावेटर अलग कराया। रोटावेटर अलग होते ही चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। एसओ रवींद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और शव के टुकड़ोें को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन