फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The young man's body was found in suspicious circumstances on track

युवक का शव संदिग्ध हालात में टैक पर मिला

Fri, 21 Oct 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found in suspicious circumstances on track
घटनास्थल की जांच करती कोतवाली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेलवे स्टेशन कायमगंज से कुछ दूरी पर ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 7:33 बजे फर्रुखाबाद से कासगंज जा रही एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15039 के चालक ने कंपिल के सहायक स्टेशन मास्टर रामफूल मीना को सूचना दी कि कायमगंज रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है।
विज्ञापन


सहायक स्टेशन मास्टर ने कायमगंज के सहायक स्टेशन मास्टर अंकुर आर्य को सूचना दी। इस पर स्टेशन मास्टर विमल कुमार वर्मा ने कोतवाली पुलिस व जीआरपी को मेमो भेजकर सूचना दी। वहीं रेलवे ट्रैक को साफ करने के लिये गैंगमैन को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस व गैंगमैन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां छानबीन की और गैंगमैन ने शव को ट्रैक से हटाया। जीआरपी का क्षेत्र होने के कारण कोतवाली पुलिस मौके से वापस हो गई। युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है। वह
विज्ञापन
विज्ञापन


काले, सफेद, हरे रंग की टी शर्ट व नीली जींस पहने था। शव के दाएं हाथ पर अंग्रेजी में अजय यादव लिखा है। वहीं सिर पर धारदार हथियार से वार का घाव है। मौके पर दो शराब के खाली क्वार्टर और अंडे के छिलके मिले। चप्पलें शव के दोनों ओर 50-60 कदम की दूरी पर पड़ी थीं। तलाशी में एक लाल रंग का पर्स निकला, जिसमें 30 रुपये थे। जीआरपी कायमगंज की चौकी प्रभारी कौसर परवीन ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed