फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The young man died in suspicious circumstances

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 26 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 26 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances

पांचाल घाट इलाके में रह रहे युवक की शनिवार की रात

विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खबर पाकर गांव में रहने वाले युवक के परिजन सुबह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बहू पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। परिजनों ने बहू के साथ मारपीट भी की। हंगामा होने की जानकारी पर सीओ सिटी वाईपी सिंह फोर्स के साथ पहुंचे।

मोहम्मदाबाद कोतवाली इलाके के गांव जिंदापुर निवासी शैलेश सिंह गौर (28) करीब दो साल पहले अपने हिस्से की जमीन बेचकर पांचाल घाट बंधा पर किराए के मकान में पत्नी स्वीटी के साथ रह रहा था। रविवार की सुबह आसपास के लोगाें को शैलेश की संदिग्ध हालत में मौत की जानकारी मिली।

पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। इस पर परिजन और रिश्तेदार मौके पर जा पहुंचे। शैलेश का शव देखकर परिजनों ने स्वीटी पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया। परिजनों ने स्वीटी से हाथापाई भी की। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

सीओ सिटी वाईपी सिंह, शहर कोतवाल आरपी यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। शैलेश के भांजे राजीव सिंह और भाई मनमोहन ने आरोप लगाया कि स्वीटी ने चाय में जहर देकर मार डाला। पुलिस ने स्वीटी, उसकी मां गुड्डी देवी और पिता शिशुपाल सिंह को हिरासत में ले लिया।

मनमोहन ने बताया कि शैलेश अपने हिस्से की जमीन बेचने के बाद यहां रहने लगा। बताया कि शैलेश अपनी बहन सुमन पत्नी बाबू सिंह निवासी बदनपुर थाना राजेपुर के यहां रहना चाहता था।

इसका स्वीटी  विरोध कर रही थी। स्वीटी ने शैलेश के पैसे भी अपने कब्जे में कर लिए हैं। परिजनों ने बताया कि शैलेश पहले टेंपो चलाता था, पर इन दिनाें मजदूरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed