फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The worker joining the wings felt the moment, fell down

तार जोड़ रहे कर्मी को लगा करंट, नीचे गिरा

Sun, 21 May 2017 12:41 AM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Sun, 21 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
The worker joining the wings felt the moment, fell down
करंट से झुलसा युवक। - फोटो : amarujala
नवाबगंज। गांव त्योरी में आंधी से टूटे पोलों के लगने के बाद तारों को हाईटेंशन लाइन से जोड़ने के दौरान एक कर्मी करंट की चपेट में आने से झुलस गया और पोल से नीचे गिर गया। हादसा होते ही ठेकेदार भाग  गया। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना के तहत कार्यदायी संस्था ने गांव त्योरी में विद्युतीकरण का काम कराया था। चार दिन पहले आई आंधी में तीन-चार पोल टूट गए थे। शनिवार को संस्था के ठेकेदार हरिओम कर्मचारियों को लेकर गांव पहुंचे और पोल लगवा कर तार बिछवाए।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के थाना एलाऊ के गांव किशोरपुर निवासी सत्यवीर हाईटेंशन लाइन से तार जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा। ठेकेदार ने उस दौरान उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद करा दी। तार जोड़ते समय ठेकेदार ने आपूर्ति शुरू करा दी। इससे सत्यवीर करंट की चपेट में आने से झुलस गया और पोल से नीचे आ गिरा। उसे जख्मी देख ठेकेदार हरिओम वहां से खिसक गया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे पहले लोहिया अस्पताल, फिर सैफई रेफर कर दिाय गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed