फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The worker fell from the roof of the cold house, died

शीतगृह की छत से गिरकर मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 06 Apr 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
The worker fell from the roof of the cold house, died
बलवीर के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
शीतगृह की छत से गिरा मजदूर, मौत
विज्ञापन

कमालगंज। रजीपुर स्थित शीतगृह में दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य कर रहे मजदूर की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने धक्का देकर मारने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। बाद में मुआवजा मिलने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव बसाह नगला के मजरा पाल नगला निवासी बलवीर (50) मजदूर था। मंगलवार को वह रजीपुर के निकट हाजीनगला गांव के पास स्थित शीतगृह में चल रहे निर्माण कार्य में लगा था। शाम करीब साढ़े तीन बजे बलवीर अन्य मजदूरों के साथ शीतगृह की दूसरी मंजिल पर पड़े पिलर से फर्मा खोल रहा था।
विज्ञापन

तभी बलवीर का पैर फिसल गया और नीचे जा गिरा। ऊपर फर्मा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर शीतगृह के कर्मचारी उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉ. मान सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को सीएचसी से शीतगृह ले गए। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह व खुदागंज चौकी प्रभारी जगदीश भाटी ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश ने आरोप लगाया कि धक्का देकर भाई की हत्या की गई है। घटना के बाद शीतगृह कर्मी द्वारा सूचना भी नहीं दी गई। मृतक के तीन पुत्र आदेश, अखिलेश व किशन पाल हैं। तीनों बाहर नौकरी करते हैं। दो पुत्री संध्या व छाया है। पत्नी कुशमा देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी ने बताया कि बलवीर दोपहर में घर से खाना खाकर आया था। मुआवजा मिलने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed