फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The women burst into tears after expressing their pain in front of the women commission member

Farrukhabad News: महिला आयोग सदस्य के सामने छलका दर्द, फफक कर रोईं महिलाएं

Thu, 20 Mar 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 20 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The women burst into tears after expressing their pain in front of the women commission member
महिला आयोग की सदस्य के सामने बेहोश हुई महिला। - फोटो : जर्जर सड़क पर निकलते वाहन।
फर्रुखाबाद। बढ़ते महिला अपराधों और थाने में सुनवाई न होने से महिलाओं का दर्द बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी के सामने फूट पड़ा। किसी महिला ने सिपाही से अपमानित होने की शिकायत की तो कोई छेड़छाड़ व धमकी मिलने से पीड़ित दिखी। एक महिला फरियाद करने के दौरान फफककर रो पड़ी और वह अचेत हो गई।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने विकास भवन सभागार में सुनवाई की। उन्होंने 15 जनवरी को आईं पांच शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी की तो पता चला कि उनके आदेशों के बावजूद दो मामले अभी तक निस्तारित नहीं हुए।
विज्ञापन

------------------
बेटी का दर्द सुनाते पिता के छलके आंसू
सुनवाई के दौरान पुत्री के साथ पहुंचे पिता ने शिकायत करी कि घोडा नखास निवासी युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर पुत्री से अवैध संबंध बना लिए। वीडियो वायरल करने व भाई की हत्या करने की धमकी देकर तीन वर्ष से पुत्री का शारीरिक शोषण कर रहा है। पुत्री ने जब उन्हें घटना की जानकारी दी। इसी के बाद आरोपी ने एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और फोन पर हत्या की धमकी दे रहा है। कई बार थाना स्तर पर शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह सब बताते हुए पिता की आंखें नम हो गईं। महिला आयोग की सदस्य के सामने पिता ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर आयोग की सदस्य ने पुलिस को फोन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
सिपाही की पिटाई से आहत महिला हुई बेहोश
जहानगंज क्षेत्र के गांव कोठा निवासी रीमा ने शिकायत की कि वह विधवा है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। देवर मारपीट करता है। थाने में देवर की शिकायत करने गई तो वहां सिपाही ने उसे जूतों से पीटा। अब कोई अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहा है। वह फफककर रो पड़ी और अचेत हो गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने चेहरे पर पानी डाला, करीब 10 मिनट बाद वह होश में आई। आयोग की सदस्य ने कहा कि वह एसपी से मिलकर सिपाही के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई कराएंगी।
---------------
आयोग की सदस्य के सामने छलका महिलाओं का दर्द
आयोग की सदस्य की सुनवाई के दौरान एक छात्रा ने युवक द्वारा अश्लील हरकतें कर परेशान करने की शिकायत की।बढते घरेलू हिंसा के मामलों को देखकर आयोग की सदस्य ने चिंता जाहिर करी।उन्होने बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार की सुनवाई थाने स्तर से ही हो जानी चाहिए। न्याय के लिए भटकना नहीं पड़े इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सुनवाई के दौरान कुल 13 मामलों में घरेलू हिंसा के चार, दुष्कर्म व छेड़छाड़ के चार, पुलिस द्वारा सुनवाई न करने के तीन शिकायतें आईं। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने बताया कि वह सभी मामलों को निस्तारित कर पीड़िताओं को न्याय दिलाएंगी।
---------------

जिला अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना का रजिस्टर अधूरा मिला
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने सुनवाई से पहले लोहिया महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां मरीजों ने पेयजल की समस्या बताई। जननी सुरक्षा योजना का रजिस्टर अधूरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अस्पताल में निरीक्षण रजिस्टर न मिलने पर बनाने के निर्देश दिए।

------------------------

दुष्कर्म पीड़िताओं की आर्थिक मदद के 22 मामले लंबित
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत दहेज हत्या, दुष्कर्म व पाॅक्सो पीड़िताओं को तीन लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक आर्थिक सहायता दी जाती है। औपचारिकता पूरी करने में काफी समय बीत जाने से पीड़िताओं को समय से आर्थिक मदद नहीं मिल पाती है। जनपद में ऐसे 22 मामलों में पीड़िताओं को आर्थिक मदद के लिए महीनों से इंतजार करना पड़ रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत 22 मामलों की पत्रावली करीब दो माह पहले ही शासन को भेजी जा चुकी है। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा भी शासन को पत्र लिखा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed