{"_id":"586fd0214f1c1b945d15a865","slug":"the-woman-was-mugged-by-jhrkhuranon","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को जहरखुरानों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को जहरखुरानों ने लूटा
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूंडला-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रही महिला को जहरखुरानो ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसके बेहोश होने पर गिरोह के लोग उसके पास से नगदी और जेवर लूटकर भाग गए। जीआरपी ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
जिला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्टेशन रोड निवासी मीना देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह यादव गुरुवार को टूंडला-कासगंज पैसेंजर ट्रेन से अपनी रिश्तेदारी में मैनपुरी जा रही थी। इस बीच ट्रेन में सवार जहरखुरान गिरोह के लोगों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया।
गुरुवार की रात जब ट्रेन फर्रुखाबाद स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने महिला के बेहोश पड़े होने की जानकारी जीआरपी को दी। सूचना पर एसओ राजेश दुबे और आरपीएफ मौके पर पहुंची। महिला के अर्द्धबेहोशी हालत में हुई पूछताछ के बाद महिला ने अपने परिजनों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
जीआरपी एसओ ने इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। वहीं पुलिस ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। गिरोह के सदस्य महिला के गले से सोने की जंजीर और नगदी ले गए। सूचना पर पहुंचे परिजन महिला को अस्पताल से अपने साथ ले गए। एसओ ने बताया कि उनके क्षेत्र में यह घटना नहीं हुई है।
जीआरपी मैनपुरी के इलाके में घटना घटी। महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।