फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The winds of faith in the book of the anniversary of Mahatma Ramchandra

महात्मा रामचंद्र के वार्षिकोत्सव में बही श्रद्धा की बयार

Sun, 27 Mar 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 27 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The winds of faith in the book of the anniversary of Mahatma Ramchandra
महात्मा रामचंद्र की समाधि पर प्रवचन करते अनुयायी। - फोटो : अमर उजाला
फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया स्थित महात्मा रामचंद्र समाधि पर शनिवार को श्रद्धा की बयार बही। लालाजी को याद कर अनुयायियों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सूफी संत महात्मा रामचंद्र उर्फ लालाजी की समाधि पर तीन दिवसीय 91वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन देश के विभिन्न हिस्सों से अनुयायियों के आने का क्रम जारी है।
विज्ञापन


दूरदराज से आए अनुयायियों ने महात्मा जी की समाधि पर ध्यान लगाया। शनिवार को सुबह ध्यान व प्रवचन के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। अनुयायियों ने लालाजी की समाधि पर मत्था टेककर दुआ मांगी। लखनऊ से आए संत विनय कुमार ने लोगों से महात्मा जी के बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर के प्रभाष सक्सेना ने महात्मा रामचंद्र के चरित्र और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के बाद समाधि पर भंडारे का आयोजन किया गया। माधुरी देवी ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान ध्यान, प्रवचन और भंडारे का आयोजन अनवरत चलता रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed