{"_id":"673b8eddee33d2faa40d9774","slug":"the-wife-of-an-emergency-patient-was-beaten-up-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104515-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: इमरजेंसी में भर्ती मरीज की पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: इमरजेंसी में भर्ती मरीज की पत्नी को पीटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मारपीट में घायल होने के बाद पति का लोहिया अस्पताल में इलाज करवा रही महिला को हमलावरों ने इमरजेंसी में पीट दिया। चीख-पुकार पर हमलावर पति को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़िता ने तहरीर दे दी है।
मोहम्मदाबाद थाने के गांव हमीरपुर निवासी अंकित तिवारी को गांव में कुछ लोगों ने शनिवार सुबह पीट दिया था। हालत खराब होने पर पत्नी कोमल तिवारी ने पति को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ हमलावर इमरजेंसी पहुंचे। उन्होंने वार्ड के बाहर खड़ी अंकित की पत्नी कोमल को धक्का दे दिया। वार्ड में घुसकर पति की ओर जाने का प्रयास किया, तो उसने रोका, मगर गला पकड़ लिया। चीख-पुकार होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पीड़िता अपनी ननद के साथ अस्पताल की पुलिस चौकी पहुंची और घटना की सूचना दी। महिला और पुरुष सिपाही ने पीड़िता के भर्ती अंकित तिवारी से भी जानकारी हासिल की। कोमल ने कादरीगेट थाना पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।