{"_id":"622254e82ff27a1e02232b5d","slug":"the-whole-family-was-beaten-up-in-a-dispute-over-throwing-garbage-farrukhabad-news-knp6838636114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने के विवाद में हमला, दंपति और मां लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा डालने के विवाद में हमला, दंपति और मां लहूलुहान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के लोगों ने फोटोग्राफर, उसकी पत्नी और मां को लहूलुहान कर दिया। महिलाओं ने कपड़े फाड़े जाने व कान के कुंडल भी छीनने का आरोप लगाया है। बचाव में आए मोहल्ले के लोगों के सामने पथराव कर दिया।
शहर कोतवाली के गांव अमेठी जदीद में दीपक शर्मा का पड़ोसी से गली में कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद पड़ोसी ने परिवार की महिलाओं के साथ दीपक को पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार पर बचाने आई दीपक की पत्नी नीरज शर्मा को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटा। मां भगवती और पिता श्यामबाबू के साथ भी मारपीट की। चीख-पुकार पर मोहल्ले के तमाम लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने बचाने का प्रयास किया, तो पड़ोसी व उसके साथियों ने पथराव कर दिया।
दीपक पत्नी और मां को लेकर कोतवाली पहुंचा। वहां पुलिस ने डेढ़ घंटे बाद डाक्टरी कराने के लिए चिट्ठी दी। दीपक ने बताया पत्नी की हालत ज्यादा खराब है। उसके पेट, आंख में गंभीर चोटें हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।