{"_id":"6920bd957f83103e660360c9","slug":"the-wheel-of-a-tractor-trolley-loaded-with-soil-came-off-the-womans-head-resulting-in-her-death-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-133081-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया महिला के सिर से निकला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया महिला के सिर से निकला, मौत
Sat, 22 Nov 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो-4 सितारा बेगम।
कायमगंज/कंपिल। रिश्तेदारी में जा रही बाइक सवार महिला को मिट्टी भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक चला रहा बेटा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। शाम को पुलिस ने एक भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पितौरा निवासी 50 वर्षीय सितारा बेगम पत्नी इनामशेर अपने पुत्र मन्नू के साथ बाइक से राजा का रामपुर रिश्तेदारी में एक रिश्तेदार के चालीसवें में शामिल होने जा रही थीं। बाइक रायपुर चौराहा से थोड़ा आगे निर्माणाधीन सड़क पर पहुंची तभी पीछे से मिट्टी भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर चालक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।
हादसे में सितारा बेगम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका बेटा मन्नू घायल हो गया। निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी और एसएसआई सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
देर शाम पुलिस को गांव मुड़ौल के पास एक भट्ठे पर ट्रैक्टर खड़ा मिला, पुलिस के मुताबिक चालक ने कहीं मिट्टी पलट दी और वहां से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है। महिला के पुत्र फरीद, सम्मू, मन्नू व चार पुत्रियां शादरीन, फरीन, नन्हीं और बुशरा हैं।
सड़कों पर फर्राटा भर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली
कायमगंज/कंपिल। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला थम नहीं रहा है। मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना नंबर प्लेट व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चालक तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि खनन माफिया रात और दिन दोनों समय ट्रैक्टरों से मिट्टी ढो रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। एसएसआई सुरजीत सिंह ने बताया ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी वैध थी या अवैध इसकी जांच की जा रही है। (संवाद)