फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The wedding procession of the minor bride and groom did not come, preparations were left incomplete

Farrukhabad News: नाबालिग दूल्हा-दुल्हन की नहीं आई बरात, धरी रह गई तैयारी

Mon, 14 Apr 2025 10:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 14 Apr 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
The wedding procession of the minor bride and groom did not come, preparations were left incomplete
कायमगंज। नाबालिग दूल्हा दुल्हन की बरात को पुलिस व चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने छापा मारकर फेरे होने से पहले ही रोक दिया। हालांकि परिवार के लोग लड़की को बालिग बता रहे हैं, लेकिन कोई प्रमाण नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


कायमगंज के एक गांव में लड़की पक्ष ने कासगंज जनपद के एक गांव में अपनी बेटी के लिए लड़का देखा जो कि नाबालिग था। सोमवार को कायमगंज में बरात आनी थी। सूचना पर पहुंची फर्रुखाबाद चाइल्ड हेल्प लाइन प्रोजेक्ट टीम की कोआर्डिनेटर डॉ. रीना दुबे व सीडब्ल्यूसी की डॉ. अंजू गंगवार, सुपरवाइजर उत्तमा सिंह और एएसटी प्रभारी हरिनंदन सिंह ओझा ने गांव में वधू पक्ष के घर छापा मारा।
विज्ञापन

टीम ने वधू के बालिग होने के प्रमाण मांगे। इस पर आधार कार्ड व राशन कार्ड दिखाया गया। इसे टीम ने मानने से इन्कार कर दिया। इस पर टीम सभी को कोतवाली ले आई। टीम ने बालिका के परिवार से स्कूल की टीसी मांगी, लेकिन वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं दे सके। छानबीन में टीम को पता लगा कि दूल्हे की उम्र भी मात्र 15 वर्ष है। इस पर टीम ने कासगंज जनपद में हेल्पलाइन टीम को अवगत कराया। टीम ने वधू पक्ष को बाल विवाह करने से कानूनी अपराध बताते हुए रोक दिया। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि हेल्प लाइन टीम की सूचना पर शादी रोक दी गई है। इसके बाद भी शादी की गई तो मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed