फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The water level of the Ganges has risen, threatening to close the pontoon bridge.

Farrukhabad News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, पंटून पुल का रास्ता बंद होने का खतरा

Thu, 01 Jan 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 01 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The water level of the Ganges has risen, threatening to close the pontoon bridge.
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। गंगा जलस्तर में लगातार बढ़ने से अस्थायी पंटून पुल के बंद होने का खतरा बढ़ गया है। धारा में बोरियों में बालू भर कर बनाया गया रास्ता कभी भी कट सकता है। एप्रोज के पास लगाई गई बालू भरी बोरियां बहने से पुल के पटले धंस गए। इससे रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन


पांचाल घाट गंगा में पीडब्ल्यूडी ने अस्थायी पंटून पुल बनाया है। पंटून कम होने से दोनों धाराओं के बीच में बने टापू पर दोनों ओर बालू भर कर बोरी लगाकर दी गईं। बालू पर रास्ता बनाकर पंटून पुल चालू कर दिया गया। प्रयागराज मेला के लिए नरौरा बांध से गंगा में पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा तेजी से कटान करने लगी। इस कारण अस्थायी पुल पर खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

बुधवार को एप्रोज के पास से लगी बोरिया बह जाने से पुल के पटले धंस गए। इससे वाहनों का निकलना बंद हो गया। ठेकेदार को जानकारी होने पर जेसीबी से पुल का एप्रोज सही कराया गया। काम होने से करीब दो घंटे तक रास्ता बंद रहा है। इससे साधु-संतों और श्रद्धालुओं का कहना है कि जब तक पैटून नहीं लगाए जाएंगे। तब तक यही समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed