फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The villagers saw the SSO locked in the sub-station

ग्रामीणों को देख एसएसओ उपकेंद्र पर ताला डाल भागा

Sat, 20 May 2017 12:31 AM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Sat, 20 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
The villagers saw the SSO locked in the sub-station
Mentally disturbed young man climb on electricity pole
फर्रुखाबाद। शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों को जसमई उपकेंद्र पर आता देखकर एसएसओ ने सभी फीडर बंद कर दिए और दहशत में गेट पर ताला डालकर भाग गया। इसके चलते शहरी और ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही। दोपहर बाद जेई, टीजीटू और लाइनमैन ने उपकेंद्र पहुंच कर शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुरू कराई। मालूम हो कि गांव महमदपुर निवासी दाताराम की गुरुवार को दोपहर हाईटेंशन लाइन के तार से चिपक कर मौत हो गई थी। उस दौरान एसएसओ जसमई विद्युत उपकेंद्र पर ताला डाल कर चला गया था।
विज्ञापन


रात में पुलिस बल की मौजूदगी में एसएसओ ने शहरी क्षेत्र की आपूर्ति शुरू की। एसडीओ ग्रामीण शरद प्रताप, एसडीओ अवनीश कुमार और जेई विनोद कनौजिया ने रात में उपकेंद्र का निरीक्षण किया। शुक्रवार सुबह सात बजे तक बिजली आपूर्ति चलती रही। पुलिस कर्मियों के जाने के बाद करीब आठ बजे गांव के 20-25 लोग उपकेंद्र की ओर आए। इससे भयभीत एसएसओ ने आननफानन में सभी फीडरों से आपूर्ति बंद कर दी और गेट पर ताला लगाकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर जेई विनोद कनौजिया ने मोबाइल पर संपर्क किया तो एसएसओ का मोबाइल बंद मिला। दोपहर बाद जेई, टीजीटू और लाइनमैन उपकेंद्र पर पहुंचे। ताला खुलवाने के बाद खुद शहरी क्षेत्र की आपूर्ति शुरू कराई। एसएसओ बलवीर और राकेश उपकेंद्र पर नहीं आए। जेई ने बताया कि शहरी क्षेत्र की बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र की शाम तक बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed