फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The villagers returned the team that came to get the basis of tap connection empty handed.

Farrukhabad News: नल कनेक्शन को आधार लेने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने बैरंग लौटाया

Thu, 02 Jan 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 02 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The villagers returned the team that came to get the basis of tap connection empty handed.
कमालगंज। ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नहरैया में गुरुवार को जल जीवन मिशन की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। गांव वालों ने टीम के सामने आरोप लगाया कि दो माह से पाइपलाइन के गड्ढे खुदे पड़े हैं। समस्याओं को दूर किए बिना लोगों ने कनेक्शन के लिए टीम को आधार कार्ड की कॉपी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


जल जीवन की मोबिलाइजेशन टीम की प्रभारी गीता सैनी टीम के साथ गुरुवार को नहरैया पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों से हर घर नल योजना के अंतर्गत कनेक्शन के लिए आधार की प्रति मांगी। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि करीब दो साल पहले काम शुरू हुआ था। पाइप लाइन के लिए मोहल्ले की जो गली अक्टूबर में खोदी गई थी। उसका काम अभी तक पूरा नहीं हुआ। जिससे निकलने वाले लोग व पशु गड्ढे में गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। वहीं गीता सैनी का कहना है कि गांव में समस्या बताई गईं है। पहले समस्याओं का निदान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नीलम सिंह ने बताया कि पाइपलाइन डालने वालों ने सड़कें खोदने के बाद न काम पूरा किया और न ही गड्ढे भरे। इससे सफाई न हो पाने से गंदगी व रोग फैलते हैं। मिशन के अधिशासी अभियंता अविनाश गुप्ता ने बताया कि वह मामले को दिखवाएंगे और प्राथमिकता से काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed