{"_id":"632f494dbca56615191a9268","slug":"the-villager-was-beaten-to-death-eight-were-sued-farrukhabad-news-knp7199270173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को मारपीट कर किया मरणासन्न, आठ पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण को मारपीट कर किया मरणासन्न, आठ पर मुकदमा
विज्ञापन
राजेपुर। पुरानी रंजिश में गांव के आठ लोगों ने ग्रामीण को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। परिजनों ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव सीढ़ेचकरपुर निवासी राम सागर शुक्रवार रात दरवाजे पर चारपाई पर सो रहे थे। गांव के नरसिंह अपने आठ साथियों के साथ रामसागर के दरवाजे पर पहुंचे।
इन लोगों के पास अवैैध असलहे भी थे। नर सिंह सहित सभी लोगों ने रामसागर को पुरानी रंजिश में असलहे की बटों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
उसको मरणासन्न अवस्था में छोड़कर वहां से भाग आए। परिजनों को रामसागर बेहोश अवस्था में पड़े मिले।
उन्होंने रामसागर को सीएचसी में रात को भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने रामसागर के पुत्र चंद्रसेन की तहरीर पर नरसिंह, अमर सिंह, मनोज, ओमवीर, अनिल, अशोक, अखिलेश व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह अपने घर में नहीं मिले।