{"_id":"65ce71cccec60674730accf6","slug":"the-unemployed-are-waiting-for-the-department-in-the-hope-of-employment-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102109-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रोजगार की आस में विभाग की राह ताक रहे बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रोजगार की आस में विभाग की राह ताक रहे बेरोजगार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हर जरूरतमंद के हाथों को रोजगारपरक बनाने की मंशा से शुरू की गई विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। योजना में शामिल 10 ट्रेडों में दर्जी के अलावा किसी भी ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों को किट नहीं मिल सकी हैं। ऐसे में करीब 450 बेरोजगार उद्योग केंद्र के चक्कर लगाने को विवश हैं। दर्जी ट्रेड में शामिल 350 प्रशिक्षणार्थियों को ही सिलाई की मशीनें दी जा सकी हैं। किट वितरण में हो रही लेटलतीफी से बेरोजगारों का रोजगार हासिल करने का सपना टूट सा रहा है।
शासन की मंशा है कि शहर से लेकर गांवों में रह रहे लोग घर बैठे ही स्वरोजगार हासिल करें। इसी मंशा से शुरू की गई विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत करीब 10 ट्रेडों को शामिल किया गया। इसके तहत आवासीय प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें आधुनिकता लाने की मंशा से किटें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
वर्ष 2023-24 में जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से दर्जी में 350, बढ़ई 50, टोकरी बुनकर 25, नाई 25, सुनार 50, लोहार 50, कुम्हार 50, धोबी 50, राजमिस्त्री 50 व हलवाई ट्रेड में 50 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया था। वित्तीय वर्ष समाप्ति में अब मात्र डेढ़ माह ही बचा है। अभी तक विभाग दर्जी के 350 प्रशिक्षणार्थियों को छोड़ किसी भी ट्रेड के लोगों को टूलकिट उपलब्ध नहीं कराई जा सकी।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि दर्जी के अलावा अन्य सभी ट्रेडों में शामिल करीब 450 लोग विभाग के चक्कर काटकर थक चुके हैं। विभाग की ढिलाई के चलते दूरदराज से आ रहे लोगों को आर्थिक हानि और समय की बर्बादी हो रही है।
-- --
पिछली साल के लोहार ट्रेड की नहीं आईं किटें
वर्ष 2022-23 में इसी योजना में शामिल लोहार ट्रेड के लिए 25 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण लेने के बाद अभी तक इन्हें किटें उपलब्ध नहीं कराई जा सकीं। लिहाजा यह प्रशिक्षणार्थी विभाग के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। जबकि विभाग की ओर से इस बार भी लोहार ट्रेड में 50 लोगों को प्रशिक्षण दिया है।
-- -- -
-सभी ट्रेडों की किटें शासन से ही आती हैं। दर्जी की किटों का वितरण हो चुका है। कुछ दिन पहले नाई, लोहार व सुनार की किटें मिली हैं। उच्चाधिकारियों का आदेश आने पर इनका वितरण किया जाएगा। अन्य ट्रेडों की किटों का इंतजार किया जा रहा है।
-जौहरी, उपायुक्त, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, फर्रुखाबाद