फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The tin shed of the wedding house is leaking even before its inauguration

Farrukhabad News: लोकार्पण से पहले ही टपक रहा बरात घर का टिनशेड

Mon, 22 Sep 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 22 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The tin shed of the wedding house is leaking even before its inauguration
कमालगंज। ब्लॉक क्षेत्र के नगला चाहर में बनवाए जा रहे बरात घर का टिनशेड लोकार्पण से पहले ही टपक रहा है। यह शिकायत ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों ने निर्माण पर सवाल उठाते हुए पोर्टल के जरिए मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शिकायत में कहा है कि नगला चाहर में बरात घर में तैयार किए गए टिनशेड में कसे गए बोल्ट से पानी टपक रहा है। जो स्टेज बनाया गया है, उसमें गुट्टा भी नहीं डाला गया है। इससे आगे चलकर स्टेज की फर्श टूट सकती है। गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला सचिव बरजोर सिंह ने कहा कि बरात घर का निर्माण जून 2024 में शुरू हुआ था। लोकार्पण से पहले सभी काम गुणवत्ता के साथ पूरे कराए जाएं। इसके लिए पोर्टल पर शिकायत डाली गई थी।
विज्ञापन

वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया का कहना है कि उप निदेशक पंचायत का पत्र आया था। इस पर सचिव को मौके पर भेजा गया था। शिकायत का निस्तारण जिला पंचायत स्तर से होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed